मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के राजवंश विहार में कोल्ड ड्रिंक्स और चिप्स के गोदाम में बुधवार रात को आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड़ चार वाटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
यह गोदाम जागृति विहार सेक्टर तीन के रहने वाले अंकित पुत्र मुंशी लाल का है। रात करीब आठ बजे अंकित गोदाम बंद करके घर आ गए थे। आसपास के लोगों ने करीब साढ़े नौ बजे देखा कि गोदाम में आग लग रही है। धुआं निकल रहा है। अंकित को लोगों ने कॉल किया और मेडिकल पुलिस को जानकारी दी। सीएफओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दमकल टीम और मेडिकल पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है। दमकल टीम का मानना है कि आतिशबाजी से आग लग सकती है या फिर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट भी हो सकता है।