फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गुलफाम को साथी संग दबोचा, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बुधवार देर रात नूर नगर कट के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर गुलफाम उर्फ चक्की को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की एलईडी, बाइक और तमंचा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने उसके साथी बबलू निवासी जामिया चौक लिसाड़ी गेट को भी गिरफ्तार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी टीम के साथ नूरनगर कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल हुआ बदमाश गुलफाम उर्फ चक्की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर का निवासी है। वह जानी थाने का गैंगस्टर है। ब्रह्मपुरी में चलते ट्रक से एलईडी चोरी करने और जानी थाने में गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर विभिन्न थाने में संगीन धाराओं के नौ मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें