मेरठ के खरखौदा में तिहरे हत्याकांड के आरोपी इजलाल के भाई की बंद पड़ी मीट फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर मौजूद गार्ड ने इस मामले में पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार, गांव अल्लीपुर में इजलाल के भाई मेरठ निवासी हाजी परवेज की अलकैफ मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। यह काफी समय से बंद है। दूसरा व्यवसाय चलाने के उद्देश्य साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। यहां स्क्रैप को हटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में आग लग गई। इसमें मौके पर मौजूद गार्ड ने जानकारी पुलिस को दी। बाद में दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग से जनहानि नहीं हुई है।
कहीं मीट फैक्टरी के संचालन के समय तो नहीं लगी आग
कुछ समय पहले ही कुछ लोगों ने फैक्टरी के अवैध रूप से संचालन और इसमें गोकशी का आरोप लगाया था। पुलिस ने गाड़ी में लदे पशुओं के अवशेष भी बरामद किए थे। उस समय मामले को रफादफा कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि कि कहीं बंद फैक्टरी के अंदर तो काम नहीं चल रहा था और इसके चलते यह हादसा हो गया हो। यह भी बताया जा रहा है कि यहां तैनात गार्ड ने बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं घुसने दिया। उधर, पुलिस फैक्टरी के संचालन से इन्कार कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...