लोग पिछले ढ़ाई साल से सड़क को बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए एनएचएआई व एलिवेटिड रोड का निर्माण कर रही कंपनी के कार्यालयों तक शिकायत की गई। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को गुरुवार को एलिवेटिड रोड निर्माण कंपनी के यार्ड व इकनोमिक कॉरिडोर का निरीक्षण करने के लिए आना है। मंत्री को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, उससे पहले ही मंगलवार रात को करीब पांच घंटे में सड़क बना दी गई। दिल्ली रोजाना जाने वाले लोग भी रात को जब वापस लौटे तो सड़क टूटी हुई थी और जब बुधवार सुबह को दिल्ली गए तो सड़क पूरी तरह से चकाचक मिली।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में व्यापारी को फांसी पर लटकाया फिर जलाया शव, मेरठ में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
नेशनल हाईवे पूरी तरह से टूटा हुआ था और एलिवेटिड रोड का निर्माण व एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद भी उसे ठीक नहीं किया जा रहा था। अब मंत्री के यहां आने का पता चला है तो सड़क भी रातभर में बना दी गई है। मंत्री पहले आ जाते थे यह सडक़ पहले ही ठीक हो जाती। रविंद्र कुमार, एनबीसीसी कालोनी
यहां से काफी लोग दिल्ली, गाजियाबाद नौकरी करते है। सड़क खराब होने के कारण रोजाना खेकड़ा से लोनी का सफर करने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को कई बार उठाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब अचानक रात में सड़क बन गई। -सुखराम सिंह, हसनपुर मसूरी