फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसजी के नाम से क्रिकेट बैट और ग्लव्स बेचने पर दो दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने हंगामा कर सूरजकुंड बाजार कर दिया था बंद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नकली स्टीकर लगाकर एसजी कंपनी के नाम क्रिकेट बैट और ग्लव्स बेचने पर दो दुकानदारों गजराज सैनी और रजनीश सैनी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीम ने मौके से 40 क्रिकेट बैट और 21 जोड़ी ग्लव्स नकली स्टीकर लगे बरामद किए थे। कार्रवाई के दौरान नौ मई को व्यापारियों ने टीम पर अभद्रता आदि का आरोप लगा हंगामा किया था। व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया था और रविवार को एसपी सिटी से मिलकर तहरीर दी थी।
विज्ञापन

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी अमनप्रीत ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह उन्हें एसजी ने नकली माल बनाने या बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई का अधिकार दिया है। उन्होंने एक मई 2026 को सैनी खेल मंदिर, सूरजकुंड सड़क से एसजी के ग्लव्स खरीदे थे। जांच करने पर पता चला कि ग्लव्स एसजी कंपनी के नहीं हैं। नौ मई 2026 को अमनप्रीत अपने साथी देवेंद्र सिंह और मोहित के साथ थाना प्रभारी को जानकारी देने थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ उन्हें दुकान पर भेजा था। वहां अन्य कंपनी के भी इसी तरह के सामान मिले। पुलिस ने नकली माल उठाने की कोशिश की तो दुकानदारों ने भीड़ एकत्रित कर ली थी। पुलिस की मदद से 40 क्रिकेट बैट और 21 जोड़ी ग्लव्स थाने लाए गए। इसके बाद व्यापारियों ने टीम पर अभद्रता करने व इलेक्ट्रिक डिवाइस से करंट लगाने आदि का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने व्यापारियों को उनकी तहरीर पर जांच करने का आश्वासन दिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि अब इस तरह की कार्रवाई करने कोई टीम आएगी तो इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के सीओ को भी देगी। इसके बाद जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें