मेरठ। सेंट मैरी एकेडमी में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कर्नल हेमंत सिरोही के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली, रणनीति और देश सेवा के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल हेमंत सिरोही का विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड बदर आनंद ने स्वागत किया। इस अवसर पर कैप्टन पूनम यादव ने कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य, रणनीति और सेना की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों में भी सेना के प्रति जिज्ञासा बढ़ी। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय सेना में भविष्य बनाने की इच्छा व्यक्त की तथा देशसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेवरेंड बदर आनंद ने कर्नल हेमंत सिरोही को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।