फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूमि पर कब्जे के मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव सकौती निवासी संजीव कुमार शर्मा ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि आरोप है कि उसके चक की करीब 2,502 वर्ग मीटर भूमि पर पड़ोसी चक मालिक महेंद्र, सुरेंद्र, जोगेंद्र औा नरेश ने अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। जिलाधिकारी ने तहसीलदार मवाना को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे। 7 अक्तूबर 2024 को राजस्व विभाग की टीम ने गलत तरीके से पैमाइश की। सही स्थान से पैमाइश करने के लिए कहने पर विपक्षी महेंद्र, सुरेंद्र, जोगेंद्र, रवि, सतेंद्र, हरेंद्र, शुभम व सागर ने गाली-गलौज करते हुए उसके व बेटी मानसी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मवाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर फलावदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें