फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल में सिख छात्र से मारपीट, पगड़ी उतारने और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

Mon, 15 Dec 2025 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल में सिख छात्र से मारपीट और पगड़ी उतारने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पांच नामजद और अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन
सिख छात्र से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में वेस्ट एंड रोड स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में एक सिख छात्र से पांच-छह छात्रों ने मारपीट की। आरोप है कि उसकी पगड़ी खींचकर उतार दी। जातिसूचक शब्द भी कहे। छात्र के पिता ने पांच नामजद व तीन-चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि भावनपुर के गांव पंचगांव पट्टी निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा सरबजीत सिंह सनातन धर्म इंटर कालेज वेस्ट एंड रोड में कक्षा 12 का छात्र है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: दिसंबर में 27 साल बाद दूसरी बार टूटा सर्द रात का रिकॉर्ड, ठंड के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छात्रों का गुट उसके बेटे से रोज गाली गलौज व मारपीट करते हैं। 16 अक्टूबर को कक्षा 12 के पांच छात्रों ने सरबजीत से मारपीट की। उसकी पगड़ी उतारकर बाल खींचे। इसके बाद दो छात्रों को निलंबित भी कर दिया गया।

निलंबित दोनों छात्रों ने रंजिशन अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सरबजीत से मारपीट कर पगड़ी खींच दी। जान से मारने की  धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें