फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में मंगलवार तक डेयरी नहीं हटाई तो पांच लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी नहीं हटाई तो पांच लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

-कैंट बोर्ड अधिकारियों ने दिया मंगलवार तक का समय, होगी सख्त कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कैंट क्षेत्र में दो-तीन दिन के भीतर डेयरियां बाहर नहीं की गई तो सख्त कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को डेयरी संचालकों ने अधिकारियों से मुलाकात की। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर मंगलवार तक डेयरी नहीं हटाई गईं तो पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
पिछले साल मई माह में कैंट बोर्ड बैठक में क्षेत्र से डेयरियों को बाहर करने का फैसला लिया गया था। बैठक में करीब 113 डेयरियों के संचालकों को 45 दिन का नोटिस जारी कर डेयरी हटाने की चेतावनी दी गई थी। वहीं डेयरी संचालकों ने अपना पक्ष रखते हुए डेयरी के लिए नई जगह की मांग की थी। लेकिन कैंट बोर्ड ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। डेयरी संचालकों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए 15 दिसंबर तक कैंट बोर्ड को डेयरियों को बाहर करने के आदेश दिए थे। दिसंबर 2018 में छह डेयरी संचालकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की तो उन्हें पशुओं की संख्या के आधार पर 15 मार्च 2019 तक की राहत मिल गई थी। कैंट बोर्ड ने इस मामले में कहा था कि छह डेयरी संचालकों को छोड़कर बाकी को ये राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कैंट बोर्ड ने बड़ी संख्या में जुर्माना नोटिस जारी किए थे। इसके बाद भी डेयरियां बाहर नहीं हुईं। एडिशनल सीईओ के निर्देश पर कैंट बोर्ड की टीम ने मंगलवार को सभी 113 डेयरियों को 24 घंटे में खाली करने का नोटिस चस्पा किया था। बृहस्पतिवार को डेयरी संचालकों ने एडिशनल सीईओ ममता से मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार तक डेयरी हटाने का आखिरी समय दिया है। इसके बाद भी डेयरी नहीं हटाई गईं तो जुर्माने के साथ ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें