25 को कटेंगे बकाएदारों के कनेक्शन
मेरठ। बकाएदारों के कनेक्शन काटने का बड़ा अभियान रविवार 25 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह जानकारी कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक खंड में 250 बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। शनिवार तक बकाया जमा नहीं करने पर रविवार को इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारियों को सौंपी गई है। समीक्षा 26 अगस्त की बैठक में की जाएगी।