फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाली में गोबर बहाने पर संघर्ष, पथराव, पांच गंभीर

Sun, 14 Dec 2025 09:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। रविवार को पिठलोकर गांव में डेयरी से भैंसों का गोबर नाली में बहाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पिठलोकर गांव में आबादी के बीच बनी डेयरी ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई है। डेयरी से पशुओं का गोबर नालियों में बहाने पर नालियां जाम हो जाती हैं और रास्तों पर जलभराव हो जाता है। रविवार को डेयरी संचालक सनव्वर और गांव के कुछ लोग इस बात को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और संघर्ष हुआ। इसमें सनव्वर, रिहान, शमशाद, कल्लू उर्फ कय्यूम और समीर गंभीर रूप से घायल हुए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली बात पर झगड़ा, दो महिलाएं घायल
सरधना। क्षेत्र के कपसाड़ गांव में रविवार को मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले दोनों पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी अनुज सोम और कुछ अन्य लोग पुरानी रंजिश में थे। विवाद के दौरान प्रियंका पत्नी अनुज सोम और ऊषा पत्नी नरेश घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया और पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें