फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में टेंपों सवार युवती से छेड़छाड़ के आरोपी टेंपों चालक कंकरखेड़ा निवासी आकाश कश्यप को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आकाश ने शनिवार को शराब के नशे में एक युवती से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी युवती ने शनिवार को पुलिस को बताया था कि वह सरधना फ्लाईओवर से बेगमपुल के लिए आरोपी आकाश कश्यप के टेंपों में बैठी थी। आकाश ने बेगमपुल से पहले युवती को टेंपों से उतार दिया था। युवती ने आकाश से बेगमपुल उतरने की बात कही थी। आरोप है कि आकाश ने शराब के नशे में युवती का हाथ पकड़ लिया था। युवती के विरोध करने पर आकाश ने अभद्र व्यवहार किया था। इसके बाद युवती ने आकाश की जमकर पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई थी। पुलिस ने आकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। सीओ कैंट नवीन शुक्ला का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें