फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तहसील में तारीख पर आए दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तहसील में तारीख में आए गांव अस्सा के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव अस्सा निवासी पूजा देवी ने बताया कि वह सात बहने हैं। उनके माता-पिता की 14 बीघा जमीन है। उनकी एक बहन ने धोखे से यह जमीन अपने नाम करा ली है। इसका पता लगने पर पूजा पक्ष के खिलाफ अन्य बहनों ने एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा है। शुक्रवार को दोनों पक्ष तारीख पर आए थे, जहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में कोर्ट परिसर के बाहर ही जमकर हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें