शादी में खाना खाने से महिलाएं और बच्चों सहित 50 लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और चक्कर आने शुरू हो गए। बीमार को इलाज के लिए नगर के कई अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो की हालत चिंताजनक देखते हुए धामपुर रेफर किया गया है।
फूड प्वाइजनिंग की इस घटना से मोहल्ले में खलबली मच गई। मोहल्ला छापेग्रान निवासी राम सिंह के पुत्र रानू के का रविवार दिन में विवाह था। विवाह में आयोजित भोज में कढ़ी, उड़द और चावल बने थे।
खाना खाने से मोहल्ले के ही राजू सिंह की पत्नी मिथलेश, पुत्री प्रियंका विजय कुमार की पत्नी सुनीता, पुत्री संजना, किशन की पत्नी मुन्नी, पुत्री प्रीती व लक्ष्मी, मुन्नू के पुत्र सचिन, सचिन की पत्नी ममता, आंचल, मुन्नू की पत्नी सुरेशना, मुनेश का पुत्र वंश, पुत्री कनिष्का, कैलाश की पुत्री अंशू, जयपाल की पुत्री आशा, सुमेर की पुत्री खुशी व नेहा, कैलाश की पत्नी कमला, धर्मपाल का पुत्र सनी व पुत्री अर्चना, थम्मन की पत्नी बती, राजेन्द्र की पुत्री सोनम व भूरी, छोटे सिंह की पत्नी पूनम, किशन सिंह की पुत्री भूरी, खूब सिंह की पत्नी संतरेश व पुत्री आकांक्षा व पुत्र मुजेश्वर, प्रकाश की पत्नी संतराम, दीपक का पुत्र पुष्पेंद्र, गंगाराम का पुत्र बलराम, अनिल कुमार की पत्नी बेबी, सुनील की पत्नी ऊषा, जगदीश की पुत्री सीमा, मुकेश की पत्नी सुनीता सहित सवा सौ महिलाएं, युवतियां व बच्चे आदि बीमार हो गए।