फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: युवती को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, दो पक्षों में जमकर संघर्ष

Tue, 22 Sep 2020 01:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन


बताया गया है कि गांव का युवक परचून की दुकान करता है। आरोप है कि दो दिन पहले गांव की दूसरे वर्ग की युवती दुकान से सामान खरीदने को गई थी। आरोप है कि युवक ने युवती को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए।

मामला बढ़ने पर दोनों समुदाय की ओर से लाठी डंडे चल गए। बताया गया कि घटना के बाद से आरोपी युवक गांव से फरार है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उधर पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से युवती पक्ष के लोगों में असंतोष है। पुलिस अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट कायम कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें