फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में दिन निकलते ही आग का तांडव, दुकान में रखा सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान 

Tue, 17 Sep 2019 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में मंगलवार सुबह एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से आग की लपटें निकलती देख लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस व दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार शॉर्ट शर्किट से दुकान में आग लगी हैं। लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ के बाद बागपत के दौरे पर, अस्पताल, स्कूलों व कोतवाली का करेंगी निरीक्षण

नजीबाबाद क्षेत्र में कटहरा बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। यहां आज सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं जानकारी लगते ही दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आसपास लगातार कई दुकाने हैं यदि आग अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट शर्किट होने से आग लगी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें