मेडिकल की महिला कर्मचारी को हुआ डेंगू
मेरठ। डेंगू का हमला जारी है। सोमवार को मेडिकल की महिला कर्मचारी (58) को डेंगू की पुष्टि हुई। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कई दिन से आ रहे बुखार के बाद उनका सैंपल माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था। पिछले एक माह में डेंगू के करीब दो दर्जन मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता के अलावा फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।