फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात मदरसे में बिताई, सुबह बस पकड़कर पहुंचा शहर, मासूम ने एसएसपी से की सौतेली मां की शिकायत

Wed, 25 Sep 2019 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसपी देहात अविनाश पांडेय
विज्ञापन

मेरठ में सौतेली मां की पिटाई से डरकर आठ साल के मासूम ने घर छोड़ दिया। रात मदरसे में बिताई और मंगलवार सुबह होते ही बस से परीक्षितगढ़ से शहर आ गया। कमिश्नरी पार्क में उसे देख लोगों ने पूछताछ की और एसएसपी ऑफिस लेकर पहुंच गए। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस में एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जब्बापुर परीक्षितगढ़ में रहता है। उसकी मां की मौत होने पर पिता ने दूसरी शादी कर ली। नई मां उसे बहुत मारती है। वह घर से मदरसे चला गया लेकिन वहां भी मुफ्ती ने उसे पीटकर निकाल दिया।

मंगलवार सुबह वह पैदल-पैदल पहले अगवानपुर गांव तक आया। फिर बस से शहर में पहुंच गया। काफी देर तक भटकने के बाद पार्क में पहुंच गया। एसपी देहात ने परीक्षितगढ़ थाने को निर्देश दिए तो दोपहर में बच्चे के परिजन पुलिस ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने आरोपों को गलत बताया। इसके बाद पुलिस ने फटकार लगाते हुए मासूम को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें