फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संम्लेगिग मामले ने लिया नया मोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाडी गेट क्षेत्र के एक गांव में सहेली की ससुराल में पहुंचकर हंगामा करने वाली युवती ने सहेली के ससुरालियों पर खंभे से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है। इतना ही युवती का कहना है कि पुलिस ने भी उसे डरा धमकाकर फैसला करने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सहेली के ससुराल पहुंचकर उससे मिलने की जिद करते हुए वहां जमकर हंगामा किया था। जहां सहेली के ससुरालियों ने युवती की पिटाई करते हुए पुलिस को बुला लिया था। जिसके बाद थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार को युवती दोबारा थाने पहुंच गई और सहेली के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए खंभे से बांधकर पीटने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही उसकी मुकदमा दर्ज किया उल्टा उसको हवालात में डालकर समझौता करा दिया। युवती का कहना है कि वह पुलिस अफसरों से मिलकर थाना पुलिस की शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें