वहीं सोमवार रात भी डीएम शकुंतला गौतम व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने टांडा, छपरौली, बदरखा, जागोस में यमुना में जलस्तर और लगाई गई ठोकरें देखीं। मंगलवार सुबह सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता हृदय नारायण सिंह, एक्सईएन संजीव कुमार, अवर अभियंता वीरपाल पंवार, विकास कुमार ने टांडा गांव में भ्रमण किया।
बारिश के कहर से रेल यातायात ठप, मेरठ से गुजरीं पश्चिम बंगाल और बिहार की ट्रेनें, ये हुई रद्द
अवर अभियंता वीरपाल पंवार ने बताया कि टांडा गांव में कोई खतरा नहीं। फिलहाल विभागीय कर्मचारी तटबंध की रक्षा में जुटे हैं। इसके बाद टीम ने 11 बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/