फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 1032 करोड़ के बजट पर पार्षदों में हो सकती तकरार, बोर्ड बैठक में फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- विपक्ष के पार्षदों ने मोर्चा खोला तो भाजपा पार्षदों के साथ महापौर ने बैठक की
विज्ञापन

- कार्यकारिणी बैठक में पुनरीक्षण बजट पास होने पर बोर्ड बैठक से मिलनी है मंजूरी
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ। कार्यकारिणी बैठक में 1032 करोड़ के पुनरीक्षण बजट पर शनिवार को निगम की बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद और विपक्ष पार्षदों के बीच तकरार हो सकती है। विपक्ष पार्षदों ने बोर्ड बैठक से पहले मीटिंग कर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। जिस पर महापौर ने भी शुक्रवार शाम भाजपा पार्षदों को अपने कैंप कार्यालय सूरजकुंड पर बुलाया। महापौर ने कहा कि निगम में भाजपा का दबदबा कायम रहना चाहिए। सरकार पर सवाल उठाने वालों को जवाब देंगे। सिर्फ विकास के मुद्दों पर बात करेंगे और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पुनरीक्षण बजट को बोर्ड बैठक में भी मंजूरी दिलाने का प्रयास होगा। निगम के सभी दलों के 90 पार्षदों की वाजिब शिकायतों का निस्तारण भी कराया जाएगा।
नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक आज (शनिवार) घंटाघर स्थित टाउन हॉल में आयोजित होगी। इसमें निगम के अधिकारी 1032 करोड़ पुनरीक्षण बजट को कार्यकारिणी बैठक के बाद बोर्ड बैठक में भी पास कराने का प्रयास करेंगे। पुनरीक्षण बजट, विकास कार्य में भेदभाव सहित कई मामलों को लेकर बृहस्पतिवार को विपक्ष के पार्षदों की बैठक हुई थी, जिसमें विपक्ष के पार्षदों के बीच पुनरीक्षण बजट का विरोध जताने पर सहमति बनी थी। बोर्ड बैठक में हंगामा होने के आसार देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने अपने कैंप कार्यालय पर शुक्रवार शाम भाजपा पार्षदों के साथ बैठक की है। भाजपा पार्षदों ने पहले महापौर को निगम से जुड़ी समस्या के बारे में बताया और फिर विपक्ष की रणनीति के खिलाफ एक साथ रहने का आश्वासन दिया। निगम के अधिकारियों ने हंगामे के आसार को देखते हुए फोर्स तैनात करने की बात कही। देहलीगेट, लिसाड़ीगेट और कोतवाली थाना पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना कि बोर्ड बैठक में 1032 करोड़ का पुनरीक्षण बजट का एजेंडा है। महापौर के निर्देशानुसार पार्षदगण अपने-अपने प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद दल नेता भी चुनेंगे
निगम की बोर्ड बैठक के बाद पार्षद दल नेता भी चुनने की बात कही है, जिसमें भाजपा पार्षद राजीव काले और पंकज गोयल दौड़ में सबसे आगे हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि भाजपा के निगम में 42 पार्षद हैं। विपक्ष के कई पार्षद भी भाजपा में शामिल होने की बात कहते हैं। भाजपा पार्षदों की सहमति से ही पार्षद दल नेता चुना जाना है। नगर निगम के अधिकारी और पार्षदगणों के साथ मिलकर बोर्ड बैठक में विकास कार्याे पर चर्चा करेंगे। विकास कार्य से संबंधित ही प्रस्ताव पास होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें