फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एफसीए ब्लू को हराकर एफसीए रेड ने इमर्जिंग कप जीता

विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी सिसौली में चल रहे प्रथम इमर्जिंग कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें एफसीए रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसीए ब्लू को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एफसीए रेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। कप्तान तनु शर्मा ने 49, सचिन ने 33 और दैविक ने 23 रनों का योगदान दिया। एफसीए ब्लू की ओर से अभिलाषा ने तीन विकेट झटके। कशिश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए ब्लू की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से लव तोमर ने 50 और कुशाग्र ने 45 रन की पारियां खेलीं लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। एफसीए रेड की ओर से वर्षा ने तीन विकेट लिए जबकि तनु शर्मा और कुणाल ने 2-2 विकेट झटके। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तनु शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के अन्य पुरस्कारों में वर्षा को बेस्ट बॉलर, हर्ष गौतम को बेस्ट बैट्समैन, कुणाल सोम को इंपैक्ट प्लेयर और अभिलाषा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें