फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पापा मुझे बचा लो....., कहते-कहते गंगनहर में डूब गई सात साल की सिमरन

Sun, 12 Jul 2020 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मेरठ से सटे बहसूमा थानाक्षेत्र में शनिवार को रामराज गंगनहर में नहाते समय पानी के तेज बहवा में मासूम बेटे और बेटी का हाथ पिता से छूट गया। पिता ने जैसे तैसे बेटे को बचा लिया, जबकि बेटी बचाओ बचाओ चिल्लाती रही और डूब गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने लोकल तैराकों ने बच्ची को काफी तलाश कराया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी अशोक सिंह शनिवार शाम करीब चार बजे बेटे मनी (10) और बेटी सिमरन (7) को गंगनहर पुल के पास नहलाने ले गया था। नहर में नहाते हुए दोनों बच्चे गहरे पानी में नहाने लगे, तभी तेज बहाव में दोनों बह गए।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
यह देख पिता ने दोनों को बचाने की कोशिश की। मनी का हाथ तो अशोक के हाथ में आ गया, लेकिन बेटी सिमरन पापा बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए डूब गई। पिता ने काफी देर उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे युवक कलंदर, जमीन और फारूख ने बच्ची को बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसके बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोकल तैराकों की मदद से बच्ची को तलाश कराया, लेकिन देर शाम तक भी कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष शिवदत्त ने एसडीएम मवाना को मामले से अवगत कराकर नहर को बंद कराने और मोटरबोट मंगाने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक नहर का बहाव कम नहीं हुआ था। वहीं बच्ची के डूबने से परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें