फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी की मर्यादा तार- तार... फिर भी कार्रवाई नहीं, आखिर लीपापोती में क्यों लगे हैं अफसर

Sat, 11 Jul 2020 03:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लड़कियों के साथ डांस करते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस वर्दी की मर्यादा तार तार करने वाले दोनों दरोगाओं की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारिक स्तर पर किसी पुलिस अधिकारी की कोई टिप्पणी नहीं है। खबर है कि कुछ अधिकारी इस मामले पर लीपापोती करने में जुट गए हैं। जबकि आला अधिकारियों ने इस मामले में आख्या मांगी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लड़कियों के साथ डांस करते दो दरोगा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित खबर को लेकर सुबह से ही अधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक से दरोगाओं के मामले में जानकारी करने को कहा। कहा जाता है कि यह वीडियो पुलिस कर्मियों के बीच पहले से ही वायरल हो रहा था। प्रभारी निरीक्षक को समझते देर नहीं लगी और उन्होंने दोनों का पता लगा लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि दोनों दरोगाओं से इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
वीडियो हो रहे वायरल - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि इनमें से एक दरोगा ने कहा है कि उसकी भतीजी की बर्थडे पार्टी थी, जिसमें वह शरीक हुआ था। थाना स्तर से अधिकारियों को यही सूचना दी गई है कि दोनों दरोगा बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे।

4 of 5
लड़की के साथ डांस करते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले में वर्दी में पार्टी में जैसी हरकत की गई है, उस पर आला अफसरों ने नाराजगी जताई है। लेकिन मामले को लेकर नरम रुख रखा गया है। यह वीडियो मार्च माह का है और अब पुराना हो चुका है। इस पर क्या जांच की जाए, अधिकारी पुराने मामले को अधिक तूल नहीं देना चाहते हैं। लेकिन कुछ अफसरों की यह बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़कियों के साथ डांस करते दो दरोगा - फोटो : अमर उजाला
यहां यह भी उल्लेखनीय तथ्य है कि कुछ अफसर वीडियो देखे बगैर ही मामले पर पर्दा डालने में जुट गए हैं। जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें न तो बर्थडे केक दिखाई दे रहा है और न ही बर्थडे पार्टियों में बजने वाला कोई म्यूजिक सुनाई दे रहा है। न ही वह बच्चा दिखाई दे रहा है, जिसका बर्थडे मनाने की बात कही जा रही है। कमरे में भी इस तरह की कोई सजावट भी दिखाई नहीं दे रही है, जिससे पता चले कि वहां बर्थडे पार्टी चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें