फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: ससुर ने चाय में नींद की गोलियां देकर दामाद से किया कुकर्म, पीड़ित ने SSP दफ्तर में की शिकायत

Wed, 17 Jan 2024 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। युवक का आरोप है कि उसके ससुर ने चाय में नींद की गोलियां खिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ससुर तीन महीने से शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने ससुर पर चाय में नींद की गोलियां देकर कुकर्म करने का आरोप  लगाया है और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ससुर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फलावदा निवासी युवक का आरोप है कि उसकी शादी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पीड़ित युवक पत्नी के कहने पर पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल में रहने लगा था। पीड़ित का आरोप है कि मकान में जगह कम होने के चलते वह अपने ससुर के कमरे में ही सोता है।

विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसके ससुर ने उसे चाय में नींद की गोलियां देकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसे जानकारी हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुर से विरोध जताया, जिसके बाद आरोपी ससुर ने बताया कि कुकर्म के दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया है और धमका रहा था कि वीडियो वायरल कर दूंगा।

युवक का आरोप है कि तभी से आरोपी ससुर आए दिन उसके साथ कुकर्म कर रहा है। उसने जानकारी अपने चचिया ससुर को दी तो दामाद को ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर युवक घर पहुंचा। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें