गंगानगर। मवाना रोड अम्हेड़ा गांव में मंगलवार सुबह घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। घटना में गंगानगर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक से गिफ्तार करते हुए बाइक बरामद की। पुलिस ने देरशाम आरोपी को थाने से छोड़ दिया।
गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य गैस गोदाम के पास संदीप का मकान है। उनके यहां पेंट का काम चल रहा है। अम्हेड़ा निवासी राजेश ने ठेका लिया हुआ है। मंगलवार सुबह उनकी स्पलेंडर बाइक संदीप के घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक वहां पहुंचा और बाइक में चाबी लगाकर लॉक तोड़ लिया। करीब तीन मिनट तक वह इधर-उधर देखता रहा और बाइक ले जाने का सही समय तलाशता रहा। मौका पाकर वह बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक चोरी होने पर थाने में तहरीर दी गई। पीड़ित और बाइक चोर पड़ोसी निकले। इसके बाद आरोपी बाइक को संदीप के घर के बाहर ही खड़ी कर गया। पुलिस बाइक को थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक को देर शाम थाने से छोड़ दिया। वहीं, इस मामले में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया बाइक चोरी का वीडियो संज्ञान में आया था। मामले जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-