इनोवा के चालक ने पी रखी थी शराब
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार इनोवा गाड़ी में चार महिलाएं व तीन युवक थे। हादसे में एक महिला को भी मामूली चोटें आईं हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बंगलूरू के रहने वाले हैं और हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। तलाशी में कार से शराब की बोतल, गिलास व नमकीन बरामद हुई। जिससे साफ है कि गाड़ी में बैठे लोगों व चालक ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा देखकर रूह कांपी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद जोर की आवाज आई। एक युवक फ्लाईओवर से चिल्लाते हुए नीचे गिरा। नीचे गिरते ही उसका सिर सीधा सड़क में लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर मौके पर खड़े लोगों की रूह कांप गई। वहीं, लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अगर हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/