फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: राकेश टिकैत को जेड सुरक्षा की मांग, कार्यकर्ता बोले- नहीं सहेंगे अपमान, सड़कों पर उतरेंगे किसान

Tue, 31 May 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंके जाने के बाद से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं राकेश टिकैत को जेड सुरक्षा की भी मांग की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंके जाने को लेकर भाकियू में रोष है। बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान धक्का-मुक्की के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। इस घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। वहीं घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर मामले की खबर लगते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राकेश टिकैत को जेड सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में किसान नेताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसीएम को सौंपा।

यह भी पढ़ें: Murder: दो गोली मारीं, तलवार से गला काटा और मुंह पर डाला तेजाब, अपहरण के बाद दोस्त को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू नेता मनोज त्यागी और रविंद्र दौरालिया ने कहा कि भाजपा के कुछ गुंडों ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंक कर और हमला करके पूरे देश के किसानों का अपमान करने का काम किया है, जिसे किसी भी कीमत पर किसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। किसान नेता राकेश टिकैत इसी प्रकार अपनी आवाज को बुलंद करते रहेंगे और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि तत्काल राकेश टिकैत को जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान करें। साथ ही हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पूरे देश के किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनुराग चौधरी, प्रमोद कुमार, सुशील पटेल सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
राकेश टिकैत ने सरकार पर लगाए आरोप
वहीं पूरे मामले को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की ओर से यहां कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। यह सरकार की मिलीभगत से किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें