फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिल्ली के लिए किया कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दिल्ली के लिए किया कूच
विज्ञापन

दौराला/मवाना। दौराला से भारतीय किसान संगठन एवं मवाना से भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया। इससे पहले दौराला क्षेत्र के किसान सिवाया टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और कृषि कानूनों का विरोध किया।
दौराला में भारतीय किसान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष गौरव सोम ने बताया कि कृषि कानून के विरोध में हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में संगठन के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को आसपास केे किसानों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी कृषि कानून वापस नहीं लेगी तब तक किसान धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

मवाना से भाकियू के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। कार्यकर्ता बाबा इलम सिंह और नरेश मवाना ने नेतृत्व में सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए और सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंका। इस दौरान अनुराग चौधरी, इंद्रपाल, सतीश, सोहित, पम्मी, महेश, तेजपाल, सिंटू, अमित सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत
सरधना। क्षेत्र से भी काफी संख्या में किसानों ने दिल्ली के गाजीपुर में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए कूच किया। इससे पूर्व भाकियू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नानू गंगनहर पुल पर एकत्रित हुए। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से गुजर रहे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का भाकियू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही नरेश टिकैत के काफिले के साथ ही दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के धरने में शामिल होने को कूच किया। इस मौके पर कविश प्रधान छुर, उदयवीर सिंह, विनेश प्रधान छुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें