फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच हत्या आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच हत्या आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नीमका में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पांच आराोपियों को जेल दिया है। हालांकि अभी दो आरोपी फरार हैं। दूसरे पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

ग्राम नीमका निवासी वीर सिंह पुत्र सहाब सिंह की तीन दिन पूर्व गांव के सुनील पुत्र राय सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गांव के विनोद पुत्र जगदीश उनमें बीचबचाव कराने पहुंच गया। इस पर सुनील पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने विनोद पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। गांव के ही वीर सिंह ने ओमपाल, प्रवीण, नितिन, राहुल, प्रदीप, किशोरी, सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ओमपाल, प्रवीण, नितिन, राहुल, प्रदीप को गिरफ्तार कर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद कर चालान कर दिया। हालांकि दो आरोपी सुनील व किशोरी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें