माछरा। गांव माछरा के जंगल में बिजली निगम की लापरवाही के कारण एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसान गौरव त्यागी उर्फ भूरा पुत्र जितेंद्र त्यागी के खेत में हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को काफी नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
किसान गौरव त्यागी ने बताया कि खेत ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी समय से ढीले पड़े हुए थे और लाइन भी कमजोर थी। इस संबंध उन्होंने कई बार माछरा बिजली घर के अधिकारी और कर्मचारियों से शिकायत कर तारों को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग की, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।