50 से ज्यादा गांवों के लोग मांग से जुड़े
किसानों के अनुसार कट की मांग को लेकर क्षेत्र के 32 गांवों के प्रधानों की ओर से समर्थन पत्र दिया जा चुका है। सलारपुरा, बाड़ी माजरा, आलमपुर, लखनौती, सुखेड़ी, हलवाना, नई माजरा, कुंडा कला, बीरा खेड़ी, बांदा खेड़ी, खानपुर, छतरपुर, बाला माजरा और ततारपुर समेत 50 से अधिक गांवों के लोग इस मांग से प्रभावित हैं।
बोले किसान- कट बने बिना नहीं खत्म करेंगे धरना
भाकियू नई क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि हाईवे निर्माण में जिन किसानों की जमीन गई है, उनकी जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय महासचिव कुलबीर सिंह ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की समस्या जानने की कोशिश नहीं की। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि गर्मी और बरसात के बाद अब कड़ाके की ठंड में भी धरना जारी रखने के लिए किसान तैयार हैं।
महिला मोर्चा की तहसील अध्यक्ष सुभलेश चौधरी ने कहा कि हाईवे अथॉरिटी उनकी मांग को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों ने स्पष्ट किया कि कट का निर्माण होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।