सीमा विवाद को लेकर पंचायत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा
नंगला बहलोलपुर में किसानों ने एलान किया कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा। बैठक में धन्नू प्रधान, बिल्लू, यशपाल, मनोज, कैलाश, बाबूराम, इकबाल, ओमपाल, सहीराम, भूप सिंह, राजपाल, कर्म सिंह, नत्थू, बलेराम, हसीना, जैतून और सीमाना मौजूद रहे। धन्नू प्रधान ने कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारी उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं।
26 नवंबर को झगड़े के आसार
खुर्रमपुर और नंगला बहलोलपुर गांव के ग्रामीणों के बीच 26 नवंबर को सर्वे होगा। इस दिन फिर झगड़े के आसार बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: युवती से छेड़छाड़ पर भारी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, तीन महिला सहित नौ लोग घायल
हमले में महिला भी घायल हुई
- फोटो : अमर उजाला
यमुना में बाढ़ के कारण सोनीपत जिले के खुर्रमपुर गांव का मजरा नंगला बहलोलपुर उजड़ गया था। नंगला के किसानों को काठा, मवी कलां गांव के किसानों ने अपनी ग्राम पंचायत से जगह देकर नंगला बहलोलपुर के नाम से गांव बसा दिया। खेकड़ा तहसील और बागपत कोतवाली में करीब सवा सौ घर बस गए। खुर्रमपुर गांव के किसानों के साथ जमीन का विवाद शुरू हो गया। वर्ष 1993 में मामला चंडीगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा और 1997 में हाईकोर्ट ने नंगला बहलोलपुर के किसानों को 1250 बीघा जमीन पर मालिकाना हक दिया।
इसके बाद दोबारा से हिम्मत कर किसानों के करीब 60 घर उसी जमीन पर जाकर बस गए, जहां कभी यमुना की धार से उजड़ गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश दिए थे। नंगला बहलोलपुर गांव दो जगह बस गया। सोनीपत में खुर्रमपुर गांव का मजरा बन गया और बागपत में काठा गांव का। दोनों जगह यहां के किसान रहते हैं। चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने पुरानी जगह ही गांव बसाने के आदेश भी दिए हैं। खुर्रमपुर गांव के साथ विवाद होते ही पलायन कर यमुना पार से लोग बागपत के नंगला बहलोलपुर आ जाते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/