फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: मेरठ से रवाना हुए हजारों किसान, मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, फोर्स तैनात

Mon, 25 Jan 2021 12:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में 26 जनवरी की परेड को लेकर मेरठ के गांवों से काफी संख्या में किसानों का जत्था ट्रैक्टर लेकर रवाना हुआ। कस्बा करनावल, जैनपुर आदि गांवों के किसानों को बुजुर्ग किसानों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


भाकियू तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान ने बताया कि करनावल व आसपास से लगभग सैकड़ों किसान राशन, कपड़े व अन्य सामग्री साथ लेकर गए हैं। उन्होंने बताया कि पंप से पेट्रोल नहीं देने की साजिश और पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के बावजूद किसानों के हौसले बुलंद रहे। वहीं, करनावल में किसानों का धरना 35वें दिन भी जारी रहा।

उधर, गांव डूंगर, रोहटा, चिंदौड़ी, रामपुर मोती, ढडरा, जंगेठी आदि गांव से सैकड़ों युवा किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली रवाना हुए। किसान सतेंद्र पूनिया ने हरी झंडी दिखाई। धरने में जाने वालों में सचिन, सतीश कुमार, मोनू, सतकुमार, गौरव सांगवान, रमेशपाल, गुड्डू, मनोज, अनिल, सुरेश, मनवीर, ओमवीर, सुभाष, महकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आज भी रवाना होंगे किसान
दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए क्षेत्र से काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व किसान आज रवाना होंगे। भाकियू नेता विनेश प्रधान छुर ने बताया कि किसान दिल्ली ट्रैक्टर द्वारा न जाएं, इसके लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी रविवार को दिनभर नानू पुल पर अलर्ट रहे।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शहर में सभी सार्वजनिक स्थल, स्कूल कॉलेज, पुलिस लाइन, रोडवेज बस अड्डे, सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं, किसानों को लेकर भी पूरी तरीके से पुलिस मुस्तैद है। एनएच-58 पर मोहद्दीनपुर बॉर्डर और खतौली बॉर्डर पर अलग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गंग नहर की पटरी मार्ग पर दो स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेरठ हापुड़ रोड पर हापुड़ की सीमा से सटे केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गढ़ रोड, मवाना रोड, बागपत रोड और मेरठ-शामली रोड पर भी बाहरी क्षेत्र में कैमरे लगाए गए हैं। शहर के मुख्य स्थानों पर पहले से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिससे प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा सके। 

एसएसपी ने बताया कि मुख्य मार्गों के आठ बाहरी प्वाइंटों पर 24 टीमें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग समय में वाहनों की चेकिंग करेंगी। महानगर को पांच जोन व 15 सेक्टरों में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिटी को शहर में सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और करीब एक हजार पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे।

सपा की ट्रैक्टर रैली की तैयारी तेज
मोहल्ला तकियाकैत में पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 26 जनवरी को क्षेत्र में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली पर चर्चा की गई। इस मौके पर जावेद मिर्जा, शाहवेज अंसारी, रहीस पहलवान, शाहिद मलिक, सईद कुरैशी आदि रहे।

यह भी पढ़ें: दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुए नायक निशांत शर्मा, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

26 जनवरी को गांवों में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे सपाई
किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ता 26 जनवरी को जिले की तीनों तहसीलों के गांवों में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। ट्रैक्टरों पर तिरंगा और सपा का झंडा लगा होगा। कृषि कानूनों के खिलाफ नारे भी लगाए जाएंगे। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर रैली की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है। किसानों के गन्ने का बकाया 15 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। तीन हजार करोड़ का भुगतान पिछले साल का बाकी है। सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं, घरेलू गैस की सब्सिडी खत्म कर दी गई है।
 
पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि भाजपा से व्यापारी बेहद परेशान हैं। सैकड़ों व्यापारी जीएसटी की वजह से जेल जा चुके हैं। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार जनपद और आसपास के क्षेत्रों में जोरों पर है। यह पुलिस और सत्ताधारी नेताओं की मिलीभगत से चल रहा है। महिला अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल ना हो पाएं, इसलिए पेट्रोल पंपों पर उन्हें तेल नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, विपिन मनोठिया, शशिकांत गौतम और सनी गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

किसान रैली को समर्थन दिया
प्रसपा नेताओं ने दिल्ली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को समर्थन दिया। इनमें शैंकी वर्मा, जीतू नागपाल, दीपक सिरोही, नितिन बालियान आदि रहे। भोले की झाल पर उनका उत्साह बढ़ाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें