राकेश टिकैत के लिए पानी लेकर पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के छुर गांव से करीब आधा दर्जन किसान गुरुवार रात दो बजे राकेश टिकैत के लिए पानी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। निक्की तालियान, मोहित तालियान, धीरेंद्र प्रधान और मोंटी समेत अन्य किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे।
वहीं सरधना क्षेत्र के छुर व दबथुआ गांव में गुरुवार रात को मुनादी कर एलान किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार सुबह ही सरधना, जानी, सरूरपुर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों से किसान ट्रैक्टर से गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की तैयारी में हैं। गंग नहर पटरी मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन यह निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के जाते हुए वीडियोग्राफी कराई जाए और उन पर नजर रखी जाए। जिन गांवों में किसान एकत्र हो रहे हैं उन पर भी पुलिस व खुफिया विभाग नजर रखे हैं।
यह भी पढ़ें: Kisan Mahapanchayat LIVE Updates: महापंचायत में नरेश टिकैत बोले- जारी रहेगा आंदोलन, जयंत चौधरी भी पहुंचे
इसके अलावा गांव मुबारकपुर से नरेश चौधरी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उधर, बागपत जनपद से भी भाकियू कार्यकर्ता गाजीपुर के लिए रवाना हो हए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/