फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाल पुट्टी के बोरे ले जा रहे ठेकेदार के मुंशी को किसानों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित निर्माणाधीन मेरठ मंडपम स्थल की दीवारों की पुताई के लिए वाल पुटटी की बोरियों को लेकर जा रहे ठेकेदार के मुंशी को धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार शाम पकड़ लिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें बदनाम करने के लिए वाल पुट्टी की बोरियों को हटाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का नही है।



वेदव्यासपुरी योजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीन प्रतिकर और मुआवजे की मांग को लेकर वेदव्यासपुरी में निर्माणाधीन मेरठ मंडपम स्थल पर किसान 37 दिनों से धरने पर बैठे है। सोमवार शाम मेरठ मंडपम में पुताई ठेकेदार का मुंशी जानी स्कूटी पर वाल पुट्टी के दो बोरे लेकर जा रहा था। किसानों ने उसे मंडपम स्थल के अंदर से सामान लेकर जाता देखा तो रोक लिया और पूछताछ की। स्पष्ट जवाब न मिलने पर किसानों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुंशी को हिरासत में ले लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक महीने से अधिक समय से किसान मेरठ मंडपम स्थल पर धरने पर बैठे हैं। निर्माण कार्य भी बंद है। किसानों को बदनाम करने के लिए यहां से सामान को हटाया जा रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मुंशी ने पूछताछ में बताया कि वह दूसरी साइट पर समान लेकर जा रहा था चोरी का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें