फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मुजफ्फरनगर में किसान की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 28 Sep 2021 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात एक किसान की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पौते की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फुगाना थानाक्षेत्र के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने किसान की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। किसान के पौते की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फुगाना थानाक्षेत्र के गांव कुरावा निवासी राजवीर सिंह (80) सोमवार रात को अपने ही घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। शोर होने पर घर के अन्य सदस्य जागे और घटनास्थल पर दौड़े लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: कोचिंग टयूटर की बहन ने पढ़ाया मुहब्बत का पाठ, सौरभ ने रिहान बनकर शादमा से की बात, निकाह और फिर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार किसान के सीने में गोली मारी गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पौते आकाश की तहरीर पर अज्ञात में थाना फुगाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं किसान की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें