फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी में किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बदमाशों ने गांव किनौनी में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं, वारदात की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव किनौनी में किसान रणवीर (55) पुत्र जग्गू बीती रात अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। रात के करीब तीन बजे बदमाश घर में घुसे और किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन एवं पड़ोसी मौके पर पहुंचे। वहां रणवीर लहूलुहान औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। वारदात की जानकारी पाकर भीड़ जमा हो गई। वहीं, परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने पहले रणवीर का गला दबाया जिससे चीखपुकार हुई। इसके परिणामस्वरूप मोहल्ले में लोग जाग गए। इस पर बदमाश रणवीर को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मौके से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छोटे भाई राजवीर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छोट भाई के साथ रहता था
अविवाहित रणवीर पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई राजवीर के साथ रहता था। उसका एक अन्य भाई गांव में ही अलग रहता है जबकि एक भाई परिवार के साथ कहीं बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वजह का खुलासा कर दिया जाएगा।-आरपी शाही, सीओ सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें