खेत में कीटनाशक का छिडकाव करने के दौरान बेहोश हुआ अक्षय। (मवाना)
मवाना। गांव बहजादका में खेत में कीटनाशक छिड़क रहा किसान मशीन की पाइप निकल जाने से दवा की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।
फलावदा थाना क्षेत्र के गांव बहजादका निवासी जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा अक्षय सरसों के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था, तभी अचानक स्प्रे मशीन का पाइप निकालने से कीटनाशक दवाई अक्षय के चेहरे व पूरे शरीर पर फैल गई। इससे अक्षय चक्कर खाकर खेत में गिर गया और बेहोश हो गया। उन्होंने तुरंत ही अक्षय को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर अक्षय को मेडिकल रेफर कर दिया।