फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर चालक ने कार में मारी टक्कर, हादसा टला

विज्ञापन
दौराला- हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। एनएच 58 पर दौराला कस्बे के सामने शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू की। गांव सिवाया निवासी आरिफ किसी काम से ट्रैक्टर लेकर दौराला जा रहा था। दौराला कस्बे के सामने खतौली निवासी उजेया की कार में ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गए। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया और कार को साइड में लगवाया। इस मामले में देर शाम तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें