फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के साथ हुई किसानों की वार्ता,बने सहमति के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर के साथ हुई किसानों की वार्ता, बने सहमति के आसार
विज्ञापन

मोदीनगर। निर्माणाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के एक समान मुआवजे सहित कई मांगों को लेकर किसानों और कमिश्नर के बीच सोमवार देर शाम वार्ता हुई। जिसमें किसानों ने सहमति बनने के संकेत दिए हैं। किसानों ने सोमवार को तहसील में ताला बंदी करने की चेतावनी दी हुई थी।
डीएमई से जुड़े प्रभावित गांवों के किसान एक समान मुआवजे आदि सहित कई मांगों को लेकर करीब डेढ़ माह से तहसील मुख्यालय में धरना दे रहे हैं। प्रत्येक स्तर पर वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने सोमवार को तहसील की तालाबंदी कर कामकाज ठप करने की चेतावनी दे रखी थी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क था। एसडीएम ने किसानों को बताया कि जिलाधिकारी के साथ मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता बबली गुर्जर, रणवीर दहिया, सतीश राठी, मनवीर त्यागी तथा महबूब सैलाना सहित नौ सदस्यीय किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद किसानों ने बताया कि मंडलायुक्त ने किसानों की कुछ मांगों पर सहमति जता दी है। किसानों का कहना है कि वार्ता सकारात्मक रही, जिससे अब समाधान की उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अन्य किसानों से वार्ता करने के बाद ही धरने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें