फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शहंशाह-ए-जादू ओपी शर्मा का निधन, कैंसिल हुआ अंतिम दिवसीय आयोजन

Sun, 16 Oct 2022 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दशकों तक अपने जादू से जनता को मंत्रमुग्ध कर देने वाले मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
जादूगर ओपी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायानगरी के बेताज बादशाह जादुगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। 36,500 स्टेज शो का रिकॉर्ड बनाने वाले ओपी शर्मा 10 दिन से वेंटिलेटर पर थे। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले जादूगर ओपी शर्मा का मेरठ से गहरा नाता रहा। वह यहां की जनता को जीवनपर्यंत अपने जादू की कला से प्रभावित करते रहे। उनके निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पिता के गंभीर हालात हो जाने के बावजूद पिता की सीख का पालन करते हुए ओपी शर्मा जूनियर मेरठ में लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। देर रात पिता की मृत्यु की सूचना पर अंतिम दिवसीय शो कैंसिल कर दिए गए और पूरी टीम कानपुर के लिए रवाना हुई। 

यह भी पढ़ें: Bulandshahar: पुलिस की घेराबंदी देख अपहृत हार्डवेयर कारोबारी को फेंककर भागे बदमाश, दो करोड़ की मांगी थी फिरौती
विज्ञापन


जादू की कला में पारंगत ओपी शर्मा ने मेरठ में 2014 के बाद अब 2022 में शो किए। सीनियर ओपी शर्मा को इंडियन मैजिक मीडिया सर्किल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवाॅर्ड 2021 से नवाजा। उन्हें शहंशाह ए जादू की उपाधि दी गई। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद ने किया सम्मानित 
शनिवार शाम प्यारे लाल शर्मा स्मारक में आयोजित ओपी शर्मा जूनियर को राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। दिनेश चंद्र जैन ने बताया कि सम्मान समारोह में विधायक अमित अग्रवाल, आभा जैन, प्रशांत जैन, दीपेन्द्र कुमार जैन, रितेश जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें