फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं ले आईं नकली माल: बड़ी मात्रा में फर्जी हेयर रिमूवर और पेन किलर क्रीम बरामद, ऐसे फूटा भंडा

Fri, 10 Nov 2023 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम तारापुरी निवासी नईम पुत्र शब्बीर बताया। नईम ने बताया कि फिलहाल वह लिसाड़ी गेट में ही ईदगाह गोल्डन में रह रहा है। 
विज्ञापन
नकली क्रीम बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप नामचीन कंपनियों के प्रोडक्ट यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं। प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसे एक बार अच्छी तरह चेक जरूर करें। मेरठ जिले में लगातार नकली माल की खपत का खुलासा हो रहा है। इस बार हेयर रिमूवर और पेन किलर के नाम पर बेची जा रही नामचीन कंपनियों की नकली क्रीम बरामद करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी नईम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुंबई की एक कंपनी के अधिकारी सोमित आर्य ने ब्रहस्पतिवार को ब्रह्मपुरी पुलिस से संपर्क किया था। सोमित ने बताया कि वह नामचीन कंपनियों के प्रोडक्ट की मॉनिटरिंग करते हैं। उनका कहना था कि माधवपुरम में उनकी कंपनी के क्लाइंट के नकली प्रोडक्ट बेच जा रहे हैं। 

सोमित की सूचना पर जाल बिछाते हुए ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम में मोदी होटल के पास गाड़ी में सवार एक युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर गाड़ी से हेयर रिमूवर वीट और पेन किलर मूव की भारी मात्रा में नकली क्रीम बरामद की गईं। 
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम तारापुरी निवासी नईम पुत्र शब्बीर बताया। नईम ने बताया कि फिलहाल वह लिसाड़ी गेट में ही ईदगाह गोल्डन में रह रहा है। जानकारी के दौरान पता चला कि नईम यह नकली माल शहर की बड़ी-बड़ी दुकानों पर सप्लाई करता था। आरोपी से बरामद माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपी के नईम के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें