फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, जीएसटी चोरी का भी खुलासा

Mon, 13 Jan 2020 12:37 AM IST
संजीव कुमार झा संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

  • एसजी और योनेक्स की नकली खेल सामग्री भेजने के साथ हो रही जीएसटी चोरी
  • मेरठ का ही युवक कोलकाता में चला रहा कंपनी, यही से जा रहा नकली माल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजी और योनेक्स की नकली खेल सामग्री का भंडाफोड़ करने वाली ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शनिवार को टीपी नगर क्षेत्र की एक फैक्टरी से एसजी और योनेक्स कंपनी के नाम से बन रही नकली खेल सामग्री पकड़ी गई थी।

विज्ञापन


इस फैक्टरी में नकली खेल सामग्री कोलकाता भेजी जाती थी, जहां मेरठ का ही एक युवक आगे माल सप्लाई करता था। इसके अलावा बड़े स्तर पर जीएसटी चोरी का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को टीपीनगर पुलिस को साथ लेकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित जेडी इंटरप्राइजेज पर छापा मारा था। मौके से पूर्वा फैयाज अली निवासी जुनैद को पकड़ा गया था। टीम ने यहां से एसजी और योनेक्स जैसी ब्रांडेड कंपनियों के नाम की काफी मात्रा में नकली खेल सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन


पूछताछ में जुनैद ने विशाखापट्टनम, बंगाल तक माल सप्लाई करना बताया था। रविवार को जुनैद को जमानत मिल गई। ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले उनकी टीम ने मेरठ में ही विशाल नाम की फैक्टरी में छापा मारकर काफी मात्रा में नकली खेल सामग्री बरामद की थी।

जिसके बाद विशाल फरार हो गया था। शनिवार को जुनैद के ऑफिस से मिली बिल बुक व व्हाट्सअप नंबर के आधार पर विशाल के बराकपोर पश्चिम बंगाल में होने की पुष्टि हुई है। विशाल ने वहीं अपना कारोबार शिफ्ट कर लिया था। जुनैद उसके पहले से संपर्क में था इसलिए जुनैद यहां रहकर उसे बंगाल में माल की सप्लाई करता था।

उन्होंने बताया कि बिल बुक में बड़ी कर चोरी भी सामने आई है। जिस बैट की कीमत एक हजार से डेढ़ हजार तक है, उसका यह 100 से 150 रुपये में बिल काटते थे। जिन कंपनियों में अभी तक कार्रवाई हुई है, वह एक माह में 30 से 35 लाख की बिलिंग दिखा रहे थे।

देखा जाए तो लाखों रुपये की जीएसटी चोरी भी इनके द्वारा की गई है। टीपी नगर पुलिस के अनुसार कंपनी की तरफ से जो शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें