फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैंट से फर्जी मेजर अरेस्ट, सेना के जवान मारते थे सैल्यूट, मंत्री-विधायक के साथ भी आरोपी के फोटो

Thu, 20 Apr 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कैंट से फर्जी मेजर दबोचा गया है। बताया गया कि सेना के जवान उसे सैल्यूट मारते थे। वहीं, कई विधायक और मंत्री के साथ फोटो भी आरोपी की मिली है।
विज्ञापन
फर्जी मेजर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी इंटेलीजेंस और लालकुर्ती पुलिस ने कैंट से आर्मी का फर्जी मेजर गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब पांच लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। लालकुर्ती थाने में आर्मी इंटेलीजेंस की टीम पहुंची और पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से आर्मी की वर्दी और आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं। हरियाणा सरकार के कई विधायक और मंत्री के साथ फोटो भी आरोपी की मिली है।

विज्ञापन


कई दिन से आर्मी इंटेलीजेंस और लालकुर्ती पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गणेश भट्ट (27) पुत्र जगदीश भट्ट निवासी अब्दुल्लापुर पिनजोर मच्छी वाली गली पंचकुला हरियाणा लोगों से आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर रहा है। इसके साथ ही कैंट क्षेत्र में घूमकर आर्मी के जवानों पर रौब गालिब कर रहा है। प्लानिंग के तहत गणेश भट्ट को बुधवार को सप्लाई डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि आरोपी के पास से आर्मी की वर्दी और आईकार्ड मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी कई दिन से सैन्य क्षेत्र में घूम रहा था, कहीं उसने कोई गोपनीय जानकारी तो नहीं जुटा ली। इसके बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। आर्मी की टीम पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन

एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लालकुर्ती एसओ नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसने किन-किन लोगों को ठगा है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हरियाणा के विधायक और मंत्री के साथ है आरोपी के कई फोटो
लालकुर्ती पुलिस ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन चेक किया गया तो उसके हरियाणा सरकार के कई विधायक और मंत्री के साथ फोटो भी है। उसका नेताओं से क्या संपर्क है, उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
विज्ञापन

सेना के जवान मारते थे सैल्यूट
फर्जी मेजर बनकर आरोपी सेना के जवानों पर कई जगह रौब गालिब करता था। पुलिस को उसके कई ऐसे फोटो मिले हैं कि सेना के जवान आरोपी को सैल्यूट मारा करते हैं। पुलिस भी सैल्यूट के फोटो देखकर हैरान रह गई है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

मेजर रैंक का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार किया गया है। लालकुर्ती पुलिस को मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित सिंह, सजवाण एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें