फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 और 200 के नकली नोटों से ठगी: गाजियाबाद का सिपाही निकला सरगना, मेरठ पुलिस ने चार गिरफ्तार किए, तीन फरार

Fri, 27 Jun 2025 05:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मवाना पुलिस और स्वाट टीम ने नकली करेंसी से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का सरगना गाजियाबाद पुलिस का सिपाही इमरान निकला। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार हैं। भारी मात्रा में नकली नोट, गाड़ी और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मवाना थाना पुलिस और स्वाट टीम ने नकली करेंसी से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का सरगना इमरान नाम का व्यक्ति निकला, जो गाजियाबाद पुलिस में सिपाही है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अभी फरार हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ठगों के पास से 500 रुपए के नोट की 18 गड्डियां बरामद कीं। हर गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगे थे, जबकि अंदर सभी नोट नकली थे। इसी तरह 200 रुपए के नोट की 19 गड्डियां मिली हैं, जिनमें भी केवल ऊपरी और निचले नोट ही असली थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में भीषण हादसा: रोडवेज बस से बची कार, लेकिन पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई चालक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से एक ब्रेज़ा कार, एक तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस और एक पिस्टल जैसा लाइटर भी जब्त किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह नकली करेंसी से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था और उनसे बड़ी रकम वसूलता था।

गिरोह के जिन तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। वहीं तीन फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य जिलों में भी फैला हो सकता है, जिसे लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें