फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़: तीन करोड़ का माल बरामद; संचालक गिरफ्तार, बंद पड़े स्कूल में चल रहा था कारोबार

Fri, 04 Sep 2026 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में दूधली गांव के पास पुरानी स्कूल बिल्डिंग में चल रही कथित नकली सिगरेट फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। करीब तीन करोड़ रुपये का तैयार माल, कच्चा माल और मशीनें बरामद हुईं। संचालक गिरफ्तार है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में बरामद किया गया माल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के दूधली गांव के पास पुरानी स्कूल बिल्डिंग में चल रही कथित अवैध सिगरेट फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार मौके से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत का तैयार नकली सिगरेट का सामान, सिगरेट बनाने का कच्चा माल और मशीनें बरामद हुई हैं। फैक्टरी संचालक रवि किशोर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


डेढ़ करोड़ की नकली सिगरेट और इतना ही कच्चा माल-मशीनें
एसपी देहात अभिजीत कुमार के मुताबिक फैक्टरी से बड़ी मात्रा में तैयार नकली सिगरेट बरामद हुई है। इसके अलावा सिगरेट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और मशीनें भी मिली हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद सभी सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: तीन युवकों से पूछताछ, पंपू-रोहित की रिमांड की तैयारी; सत्यम के नाम से ‘दो मर्डर’ की धमकी वायरल

विज्ञापन

पुरानी स्कूल बिल्डिंग में चल रहा था कथित कारोबार
पुलिस के अनुसार अवैध सिगरेट बनाने का यह काम दूधली गांव के समीप स्थित पुरानी स्कूल बिल्डिंग में चल रहा था। बताया गया है कि इस भवन में पहले स्कूल संचालित होता था, जिसे बाद में गणेशपुर मार्ग पर स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पुरानी इमारत का इस्तेमाल सिगरेट बनाने के लिए कब से हो रहा था और इस गतिविधि से कौन-कौन लोग जुड़े थे।

लंबे समय से फैक्टरी चलने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि फैक्टरी में लंबे समय से नकली सिगरेट तैयार की जा रही थी। कार्रवाई के बाद फैक्टरी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के आधार पर कथित नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ
फैक्टरी में मौजूद कुछ कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे फैक्टरी के संचालन, तैयार माल और कच्चे माल की सप्लाई से जुड़ी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तैयार सिगरेट की सप्लाई कहां और किस माध्यम से की जाती थी।

बिल्डिंग संचालक और स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी जांच में
फैक्टरी के लिए पुरानी स्कूल बिल्डिंग के इस्तेमाल को लेकर पुलिस अब भवन संचालक और पूर्व स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी जांच रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि बिल्डिंग किसके कब्जे में थी और वहां कथित अवैध गतिविधि चलने की जानकारी संबंधित लोगों को थी या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें