फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook की हसीना ने किया गुरुजी का ‘शिकार’, आप रहें होशियार

Fri, 06 Oct 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए गुरुजी से ठगी
विज्ञापन
फेसबुक पर किसी विदेशी महिला से दोस्ती करने से पहले सौ बार सोच लें। शहर के एक मास्टर जी से अश्लील चैटिंग की आड़ में ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये ठगे जा चुके हैं। जबकि ऐसे एक दर्जन से ज्यादा केस साइबर सेल में पहुंच चुके हैं, जिसमें विदेशी महिला के जाल में फंसे लोग अब पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे फंसाया जाता लोगों को 
साइबर सेल में शिकायत करने वालों ने पुलिस अफसरों को बताया है कि फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से फ्रैंड रिक्वेस्ट आती है। जिसे स्वीकार करने के बाद ही चैटिंग शुरू हो जाती है। खुद को विदेशी बताने वाली महिला आपसे मनचाही बातें करती है। धीरे-धीरे आपसे चैटिंग के जरिये अश्लील बातें करना शुरू कर देती है। इस दौरान आपस में पर्सनल फोटो और अश्लील चैटिंग का आदान-प्रदान होता है और फिर यही फोटो और चैटिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू हो जाता है। 

दोस्ती, चैटिंग, ब्लैकमेल और उसके बाद ठगी
साइबर सेल के अनुसार मेरठ निवासी एक युवक पीलीभीत में शिक्षक है। करीब 25 दिन पहले उसकी एफबी पर एक महिला से दोस्ती हुई। शिक्षक ने चैटिंग करने वाले विदेशी महिला समझकर अपनी पर्सनल फोटो भेज दी थी। उसके बाद शिक्षक के अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ठग लिए लिए। बार-बार पैसे मांगने पर शिक्षक ने अपने दोस्त को बताया। तब जाकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन


पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के इन फोटोज ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए...
विज्ञापन

फर्जी आईडी से खुलता है फेसबुक पर खाता

फेसबुक के जरिए ठगी
ऐसी दर्जनों शिकायत आने पर साइबर सेल ने इसकी बारीकी से जांच की। जिसमें फर्जी आईडी से एफबी का अकाउंट खोला जाता है। विदेशी महिला के फोटो और नाम छद्म होते है। जिन्हें सिर्फ ठगी करने का जरिया बनाया जाता है। दिल्ली की स्पेशल टीम ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। पिछले काफी दिनों से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में युवाओं से ठगी करने के लिए यह धंधा चल रहा है। 

अनजान लोगों से रहें दूर
यूपी पुलिस की साइट पर भी लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति को फेसबुक या मेसेंजर आदि पर अपना दोस्त न बनाएं। यह अनजान शख्स आपसे सोशल साइट पर जुड़कर आपका निजी जीवन प्रभावित कर सकता है। अगर आप निजी फोटो भेज चुके हैं तो भी पुलिस को जानकारी दें। 

प्रभारी साइबर सेल मेरठ कर्मवीर सिंह ने बताया कि खुद को विदेशी महिला बताकर एफबी पर दोस्ती करके लोगों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। कई शिकायतें सेल में आई हैं, जिनकी गहनता से जांच चल रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें