फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने लखनऊ जाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस में मांगी अतिरिक्त बोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने लखनऊ जाने के लिए नौचंदी में अतिरिक्त कोच मांगा
विज्ञापन

मेरठ। भाकियू ने आगामी 22 नवंबर को लखनऊ में होने जा रही महापंचायत में किसानों को ले जाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करने की मांग की है। इसके लिए संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने सिटी स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को पत्र दिया है। स्टेशन अधीक्षक ने उनका पत्र मुख्यालय भिजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में लखनऊ में किसान महापंचायत का आह्वान किया है। इसमें प्रदेेशभर के किसान पहुंचेंगे। सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के किसान नौचंदी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों से लखनऊ कूच करेंगे। नौचंदी एक्सप्रेस में किसानों के आरक्षण के लिए अतिरिक्त कोच की जरूरत पड़ेगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि मेरठ जनपद से करीब 500 किसान महापंचायत के लिए कूच करेंगे। इसके लिए स्टेशन अधीक्षक को पत्र देकर बता दिया है। पत्र में नौचंदी एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगी लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें