टीपी नगर में युवती का अपहरण, दुष्कर्म की आशंका
मेरठ। टीपी नगर के गुरुनानक नगर में रहने वाली बीस वर्षीय युवती का अपहरण हो गया। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर और सर्विलांस से लोकेशन निकाली है, पुलिस का दावा है जल्द ही युवती को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली के गांव निजामपुर में रहने वाली युवती मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रही है। वर्तमान में गुरुनानक नगर में परिजनों के साथ रह रही है। टीपी नगर पुलिस के मुताबिक परिजनों ने रविवार को तहरीर दी और आरोप लगाया कि राहुल और राजकुमार पर अपहरण का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अनहोनि और दुष्कर्म होने की आशंका हुई है। परिजनों को पुलिस ने जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया है।
इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरामद होने के बाद युवती की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।